विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शूटिंग के लिए लंदन पहुंचे अक्षय, पत्नी के साथ गुजारा दिन

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 14 Oct 2015 09:20 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2015 09:42 AM (IST)

अक्षय कुमार अपनी अगली कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 3' की शूटिंग के लिए लंदन पहुंचकर टीम में शामिल हो गए हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अक्षय कुमार अपनी अगली कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 3' की शूटिंग के लिए लंदन पहुंचकर टीम में शामिल हो गए हैं। फिल्म के बाकी स्टार्स अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और जैकलीन फर्नांडीस पहले से ही लंदन में मौजूद थे।

शाहरुख के लिए दिलवाले के सेट पर सानिया लेकर पहुंची बिरयानी

बाकी कास्ट और क्रू पिछले कुछ दिनों से लंदन में फिल्म की शूटिंग कर रही थी जबकि अक्षय यहां भारत में अपनी फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' के प्रमोशन में बिजी थे।

अक्षय के साथ उनकी पत्नी ट्ंविंकल भी यूके गई हैं। दोनों ने कुछ वक्त लंदन घूमने में भी बिताया। अक्षय ने ट्विटर पर तस्वीरों का कोलाज पोस्ट किया है।

अक्षय ने ट्वीट किया, 'लंदन में हाउसफुल 3 की शूटिंग कर रहा हूं। पत्नी के साथ नॉर्विच घूमने मेें बिताया ज्यादातर दिन।'

साजिद-फरहाद के निर्देशन में बन रही 'हाउसफुल 3' में नरगिस फाखरी और लीजा हेडन भी हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

कुणाल खेमू ने पत्नी सोहा के कहने पर की ये एडल्ट कॉमेडी फिल्म